Headlines

करनी विद्यालय के अध्यक्ष बने नीतीश




इटखोरी| राजकीय मध्य विद्यालय करनी में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। छात्र नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कराए गए इस चुनाव में 15 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधि टीम ने मतदान किया।चुनाव में अशोक चंद्रवंशी के पुत्र नीतीश कुमार चंद्रवंशी ने अपने निकट प्रतिद्वंदी शंकर कुमार दांगी को 01 मत से हराकर अध्यक्ष का चुनाव जीता। मौके पर करनी पंचायत की मुखिया किरण देवी, पूर्व मुखिया सीताराम दांगी, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, शिक्षक सूर्यदेव चंद्रवंशी सहित विद्यालय परिवार एवं कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा, अनुशासन और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। संपूर्ण चुनाव सीआरपी पंकज सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि संजय रजक, अशोक चंद्रवंशी आदि मौजूद थे ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *