![]()
हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ‘प्रथम दर्शन’ योजना और ‘हिम बस पास’ सुविधा से हजारों लोगों को रियायती और निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा है। ये जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बन रही हैं। ‘प्रथम दर्शन’ योजना के तहत एचआरटीसी ने प्रमुख धार्मिक स्थलों को सीधी बस सेवा से जोड़ा है। करसोग डिपो से संचालित बस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु मां शिकारी मंदिर तक आसानी से पहुंच रहे हैं। यह बस प्रतिदिन सुबह करीब 9:30 बजे करसोग बस स्टैंड से रवाना होती है और दर्शन के बाद दोपहर में श्रद्धालुओं को वापस करसोग लेकर आती है। इस सुविधा से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिल रहा है। इस योजना का सकारात्मक असर एचआरटीसी के राजस्व पर भी देखा गया है। करसोग डिपो के अनुसार, ‘प्रथम दर्शन’ बस सेवा शुरू होने के बाद लगभग 100 रुपये प्रति किलोमीटर की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ निगम की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। ‘हिम बस पास’ योजना भी प्रभावी साबित यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई ‘हिम बस पास’ योजना भी प्रभावी साबित हो रही है। एचआरटीसी वर्तमान में 22 श्रेणियों के पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क या रियायती यात्रा सुविधा प्रदान कर रहा है। इनमें विद्यार्थी, महिलाएं और दिव्यांगजन प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब तक कुल 9,166 ‘हिम बस पास’ जारी करसोग क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय द्वारा अब तक कुल 9,166 ‘हिम बस पास’ जारी किए जा चुके हैं। इनमें 1,581 विद्यार्थियों, 6,350 महिला यात्रियों और 969 दिव्यांगजनों के बस पास शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पात्र श्रेणियों के लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी: एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक एन.के. चांदला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार एचआरटीसी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
Source link
करसोग में अब तक 9,166 'हिम बस पास' जारी:HRTC की योजना से बदले हालात; हजारों यात्री उठा रहे सुविधा का लाभ
