Headlines

करौली में राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,392 केस निपटे:3.36 करोड़ रुपए से ज्यादा के अवार्ड पारित, बैंक और लंबित मामलों का निपटारा




करौली जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें कोर्ट में लंबित और बैंक-फाइनेंस से जुड़े कुल 20,392 मामलों का निपटारा हुआ। इस दौरान 3 करोड़ 36 लाख 70 हजार 29 रुपए के अवार्ड दिए गए। यह लोक अदालत जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार बैरीवाल की देखरेख में हुई। जिले में कुल 9 बेंच बनाई गईं। इनमें करौली मुख्यालय पर 3, हिण्डौन सिटी में 2 और सपोटरा, श्रीमहावीरजी, नादौती व टोडाभीम में एक-एक बेंच थी। कोर्ट में लंबित 6,407 मामलों में से 4,733 निपटाए गए, जिनमें 2 करोड़ 10 लाख 53 हजार 440 रुपये के अवार्ड दिए गए। बैंक के 18,725 प्री-लिटिगेशन मामलों में से 15,659 का निपटारा हुआ, जिनमें 1 करोड़ 26 लाख 16 हजार 589 रुपए के अवार्ड दिए गए। वकीलों और लोगों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझाए, जिससे उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिली और जल्द न्याय मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *