![]()
कर्नाटक के यादगीर जिले के कडेचुर-बडियाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्रायवेट केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मरने वाले श्रमिकों में दो एमपी के कटनी जिले के रहने वाले थे। एसपी ने की तीन मौतों पुष्टि की यादगीर के पुलिस अधीक्षक (SP) पृथ्वीक शंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कारखाने में नियमित कामकाज के दौरान अचानक संदिग्ध रासायनिक रिसाव शुरू हुआ। गैस की चपेट में आने से ड्यूटी पर मौजूद मजदूर दम घुटने और केमिकल प्रभाव के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और रिसाव पर काबू पाया। कटनी के दो मजदूरों की मौत यादगीर के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल रिसाव के कारण जहरीली गैस की चपेट में आने से जिन तीन मजदूरों की मौतें हुई । उनमें कटनी जिले के विक्रम सिंह गोंड और संजय सिंह गौड की भी मौत हुई है। दोनों श्रमिकों की उम्र करीब 25 साल थी। यादगीर पुलिस अधीक्षक पृथ्वीक शंकर, ने कहा, “आज तड़के करीब 3 बजे विषैली गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ, जिसके सल्फर डाईऑक्साइड होने की आशंका है। इस घटना में तीन श्रमिकों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं, जिनका वर्तमान में रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में इलाज चल रहा है। मृतकों में मध्य प्रदेश के कटनी जिले के दो और तेलंगाना के महबूबनगर जिले का एक श्रमिक शामिल है, जबकि घायल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले हैं। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम सहित एक जांच दल घटना के सटीक कारणों, शामिल रसायन और सुरक्षा दिशानिर्देशों के उल्लंघन का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।” बुधवार को हुआ हादसा यह हादसा बुधवार (5 अगस्त ) को तड़के लगभग 2:00 से 3:30 बजे के बीच हुआ। कर्नाटक के यादगीर जिले स्थित कडेचुर-बडियाल औद्योगिक क्षेत्र के ‘सिल लैबोरेट्रीज’ फार्मास्युटिकल प्लांट में नाइट शिफ्ट का काम चल रहा था। जिला उपायुक्त पांडवे राहुल तुकाराम और पुलिस जांच के अनुसार, कारखाने में स्टेनलेस स्टील रिएक्टर के भीतर ‘थायोनिल क्लोराइड’ रसायन का उपयोग किया जा रहा था। इस रासायनिक प्रक्रिया के दौरान विषैली सल्फर डाईऑक्साइड गैस बनती है, जिसे पाइपलाइन के जरिए केमिकल स्क्रबर तक भेजा जाता है। अचानक इस पाइपलाइन में लीकेज हो गया और जहरीली गैस परिसर में फैल गई। नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने के कारण मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो की हालत नाजुक हो गई। कटनी कलेक्टर बोले: अभी घटना की जानकारी नहीं
कर्नाटक में श्रमिकों की मौत को लेकर कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है। हमें अभी तक ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं हैं।
Source link
कर्नाटक के यादगीर में एमपी के दो मजदूरों की मौत:केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से हुआ हादसा
