Headlines

'कह दो चौकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा':जालंधर में कांग्रेस नेता को ASI ने दिया जवाब, नशा तस्कर पर कार्रवाई पूछी थी




जालंधर में नशा तस्कर को लेकर कांग्रेस के जिला यूथ प्रधान और चौकी प्रभारी (ASI) की बहस का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस नेता ने चौकी पहुंचकर ASI से नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा। इस पर ASI ने कहा, “जाकर कह दो कि चौकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा।” कांग्रेस नेता के साथी ने इस बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख ASI भड़क गए और कुर्सी से उठकर वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवाने लगे। इस पर अभी तक ASI की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरा मामला परागपुर चौकी का है, जहां नशा तस्कर के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे युवक ने चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इसके बाद युवक ने कांग्रेस नेता अंगद दत्ता से संपर्क किया। युवक से जानकारी मिलने के बाद अंगद दत्ता बुधवार (23 सितंबर) को चौकी पहुंचे थे। क्या है पूरा मामला, सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… नशा बेचते तस्कर को पकड़ा था
विवाद की शुरुआत 3 दिन पहले जालंधर कैंट के पास स्थित नंगल गांव से हुई। गांव के करण नाम के युवक ने कहा कि उसने सरेआम चिट्‌टा (हेरोइन) बेच रहे तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा था। तस्कर उसपर हमला करके वहां से फरार हो गया। इस घटना के तुरंत बाद उसने और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को नशा तस्कर के खिलाफ सूचना दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। तीन से थाने का काट रहा चक्कर
युवक ने कहा कि वह लगातार 3 दिनों तक परागपुर पुलिस चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने में तैनात पुलिसकर्मी उसकी शिकायत दर्ज करने में टालमटोल करते रहे। बीते दिन जब वह फिर से अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, तो चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसे डांटकर भगा दिया। कांग्रेस नेता ने ASI से मांगा जवाब
इसकी जानकारी युवक ने कांग्रेस नेता अंगद दत्ता को दी। इसके बाद कांग्रेस नेता परागपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस कर्मियों से जवाब मांगा। अंगद दत्ता ने चौकी इंचार्ज से सवाल किया कि दो दिन पहले पकड़े गए नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। उन्होंने ASI से यह भी पूछा कि क्या इस गंभीर मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के कोई फोन या निर्देश आए हैं। कांग्रेस नेता के सवालों पर चौकी इंचार्ज भड़के
कांग्रेस नेता के सवालों पर चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल भड़क गए। उन्होंने कार्रवाई की बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि उनके पास ऐसा कोई तस्कर आया ही नहीं है। बहस बढ़ती देख एएसआई ने गुस्से में कहा कि ‘जाकर कह दो कि चौकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा।’ जब उन्होंने देखा कि पूरी घटना का वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह अपनी कुर्सी से उठे और वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवा दी। कांग्रेस नेता अंगद दत्ता और चौकी प्रभारी में बहस… अंगद दत्ता: परसों का चिट्टे वाला पकड़ा है, आपने क्या कार्रवाई की?
चौकी प्रभारी: मेरा पास कोई आया ही नहीं। अंगद दत्ता: क्यों नहीं आया, तीन दिन से आ रहे हैं?
चौकी प्रभारी: चुप हो जाओ, पीछे हटकर बात करो? अंगद दत्ता: आपको आपके अफसरों का फोन नहीं आया?
चौकी प्रभारी: परे होकर बात करो, मेरे सिर पर चढ़कर बात नहीं करनी। अंगद दत्ता: आप बताओ चिट्टे के बारे में क्या कार्रवाई कर रहे?
चौकी प्रभारी: बता दो कि चौकी प्रभारी कुछ नहीं कर रहा। अंगद दत्ता: हां तो फिर आपने मान लिया न अपने मुंह से?
चौकी प्रभारी: मेरी वीडियो क्यों बना रहे हो, थाने में वीडियो नहीं बनानी। अंगद दत्ता: कैसे नहीं बनानी ,वीडियो तो बन गई अब।
चौकी प्रभावी: वीडियो को बंद करो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *