Headlines

कांकेर के चारामा में बारिश से दीवार गिरी, देखिए तस्वीरें:5 बाइक और 1 स्कूटी दबी, मुख्य मार्ग-सदर बाजार में भरा पानी




कांकेर जिले के नगर पंचायत चारामा में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। नगर के मुख्य मार्ग और सदर बाजार में पानी भर गया है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, थाना के पास एक पुरानी दीवार गिर गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़ी 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दो मोटरसाइकिलों को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। देखिए तस्वीरें: घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे। बताया जा रहा है कि अभी भी तीन बाइक और एक स्कूटी मलबे में दबी हुई हैं। नगर के NH 30 पर भी तालाब जैसा पानी भर गया है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, NH 30 पर जलभराव की शिकायतें पिछले तीन वर्षों से की जा रही हैं। विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को उठाया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सदर बाजार रोड पर भी पानी भर गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। नगरवासियों का कहना है कि इस वर्ष की लगातार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की कमी को उजागर किया है। उनका आरोप है कि पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान न होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसका खामियाजा व्यापारियों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *