![]()
कांगड़ा पुलिस के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवकों को 2.36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीआईए कांगड़ा की टीम ने की। सीआईए कांगड़ा को क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी से जुड़ी जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी की और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपियों के मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव घोबरखाल, डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां निवासी 30 वर्षीय मंगल कुमार और मझेटली, डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां निवासी 23 वर्षीय लवेश कुमार के रूप में हुई है। रिमांड पर लेकर होगी दोनों आरोपियों से पूछताछ पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस नशीले पदार्थ के मुख्य सप्लायर और डिलीवरी नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी। कांगड़ा और आसपास के इलाकों में युवा वर्ग तेजी से चिट्टे की चपेट में आ रहा है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन मुख्य तस्करों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहा है।
Source link
कांगड़ा पुलिस ने अरेस्ट किए दो नशा तस्कर:सीआईए ने की नाकाबंदी, तलाशी में हेरोइन बरामद, बेचने के लिए देने जा रहे
