Headlines

कांगड़ा में में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:स्विफ्ट कार को रोक कर ली तलाशी तो 6.62 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर की तलाश




हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते थाना भवारना की पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरला रेलवे क्रॉसिंग के पास लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को भी ज़ब्त कर लिया है। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भवारना पुलिस की एक टीम अरला रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रूटीन गश्त और वाहनों की चेकिंग के लिए नाकेबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान पालमपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर: HP-01D-6868) को संदिग्ध अवस्था में रुकने का इशारा किया गया। कांगड़ा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पुलिस टीम ने जब कार को किनारे लगवाकर उसके भीतर बैठे युवकों और गाड़ी तलाशी के दौरान कार सवार युवकों के कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और कार को अपने कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी पालमपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और इनकी पहचान राम सिंह (उम्र 32 वर्ष) निवासी गांव कंड, डाकघर ग्वाल टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा।निवासी गांव व डाकघर राजेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मुख्य सप्लायर की तलाश भवारना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इतनी बड़ी मात्रा में यह नशा कहां से लेकर आए थे और कांगड़ा जिले में इसे आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *