![]()
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा बस स्टैंड से 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विधिवत पूजा के बाद बसों को रवाना किया और अधिकारियों के साथ बस में सफर भी किया। इस अवसर पर अजय वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का स्वरूप बदल रहा है। अगले वर्ष तक एचआरटीसी के बेड़े में 500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू द्वारा शिमला से 300 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया था, जिनमें से 5 बसें आज कांगड़ा को समर्पित की गई हैं। वर्मा बोले- लोगों के लिए बड़ी सौगात इलेक्ट्रिक बस वर्मा ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को इलेक्ट्रिक बस डिपो मिलने को यहां के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने इस पहल के लिए सीएम और डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पथ परिवहन निगम का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसके तहत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने इन बसों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका सफर आरामदायक है और ये पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पथ परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होगी, क्योंकि डीजल की तुलना में इनकी परिचालन लागत कम है। इन रूटों पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें वर्मा ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में एचआरटीसी को जल्द ही 1000 और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। इन 5 नई बसों के रूट की जानकारी देते हुए वर्मा ने बताया कि ये बसें धर्मशाला डिपो से धर्मशाला से खनियारा वाया फतेहपुर, धर्मशाला से नंदपुर वाया बगली कांगड़ा, धर्मशाला से 32 मील वाया टांडा कांगड़ा, 32 मील से रानीताल कांगड़ा टांडा और कांगड़ा से धर्मशाला वाया कनेड रूट पर चलेंगी। ये अधिकारी रहे मौजूद वर्मा ने जोर दिया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पारुल कटियार, डीएम पंकज चड्ढा, आरएम साहिल कपूर, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी और उपाध्यक्ष राजकुमारी उपस्थित रहे।
Source link
कांगड़ा में 5 इलेक्ट्रिक बसें शुरू:एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने दिखाई हरी झंडी, बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी
