Headlines

कांगड़ा विधायक काजल ने कांग्रेस सरकार बोला हमला:बोले- डिपो में राशन, अस्पतालों में दवाएं गायब, महिलाओं को ₹1500 देने की मांग




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सरकारी अस्पतालों में गैस, सिरदर्द और बुखार जैसी बेहद सामान्य बीमारियों की दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को खुले बाजार से महंगी दवाएं खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विधायक काजल रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत ढाका पलेरा में आयोजित ‘आपका विधायक आपके घर द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे। राशन डिपो खाली, दालें और चीनी लंबे समय से गायब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर सवाल उठाते हुए पवन काजल ने कहा कि प्रदेश के राशन डिपो में कार्ड धारकों को पर्याप्त राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकारी डिपो से चीनी, चने की दाल और अन्य आवश्यक दालें लंबे समय से गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के इस दौर में सरकार की नाकामियों का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरन बाजार से महंगे दामों पर खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ रही है। महिलाओं के प्रति महिला ₹72,000 बकाया, शर्तों पर जताई आपत्ति चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का लोकलुभावन वादा करके सत्ता में आई थी। उन्होंने एक गणितीय दावा करते हुए कहा कि अब तक स्थानीय प्रति महिला का प्रदेश सरकार पर लगभग 72,000 रुपये का बकाया हो चुका है। काजल ने मांग की कि सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की किस्त जारी करने के साथ-साथ इस पूरी बकाया राशि (एरियर) का भी तुरंत भुगतान करे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस योजना पर कई तरह की पाबंदियां और शर्तें थोपी जा रही हैं, जबकि चुनाव के समय बिना किसी शर्त के समाज के हर वर्ग की प्रत्येक महिला को यह राशि देने का वादा किया गया था। स्कूल को डी-नोटिफाई करने और पेयजल योजना ठप होने पर रोष पवन काजल ने ढाका पलेरा पंचायत में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में यहां के हाई स्कूल को प्लस टू (12वीं) का दर्जा देकर अपग्रेड किया गया था और 37 लाख रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण भी करवाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते इस स्कूल को डी-नोटिफाई (बंद) कर दिया, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इस स्कूल को दोबारा बहाल किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के समय क्षेत्रवासियों के लिए मंजूर हुई करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल योजना के काम को भी कांग्रेस शासनकाल में ठप करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की सुनी समस्याएं: कार्यक्रम के दौरान विधायक पवन काजल ने उपस्थित ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रमन गिल ने मुख्य अतिथि विधायक पवन काजल को शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *