![]()
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आज राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले कांग्रेस ने “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार से परेशान है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस अब महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए सत्याग्रह, डांडी यात्रा और जन आंदोलन के माध्यम से लोगों के बीच जाएगी। आजादी दिलाने का आंदोलन खड़ा किया चंपा ठाकुर ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह और डांडी यात्रा कर देश को आजादी दिलाने का आंदोलन खड़ा किया था, उसी तरह कांग्रेस अब लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मामलों ने देश के युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है। चंपा ठाकुर ने दावा किया कि इस मामले से जुड़े 21 युवाओं की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने बड़े मुद्दे पर जवाब देने से बच रही है। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर दबाव चंपा ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र रद्द होने का जिक्र करते हुए कहा कि हर जगह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। आंदोलन केवल मंडी तक सीमित नहीं रहेगा चंपा ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल मंडी तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी ब्लॉक स्तर तक जाकर सत्याग्रह, पदयात्राएं और जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर कांग्रेस की बात जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Source link
कांग्रेस का मंडी में लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह:केंद्र पर संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप; जन आंदोलन की तैयारी
