Headlines

कांग्रेस नेत्री प्रीति मांझी सहित माता-पिता पर FIR:लालपुर में सरकारी काम रोकने, धमकी देने और जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर में महतारी सदन योजना के तहत हो रहे भवन निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी, उनके पिता कलीराम मांझी और मां के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने ग्राम पंचायत की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 30 लाख की लागत से बनना है महतारी सदन जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी सदन योजना के तहत लालपुर में करीब 30 लाख रुपए की लागत से भवन स्वीकृत हुआ है। निर्माण के लिए खसरा नंबर 6/1 और 8/1 की जमीन निर्धारित की गई है। शिकायत के मुताबिक, निर्माण की शुरुआत और ले-आउट के दौरान कलीराम मांझी, उनकी बेटी प्रीति मांझी और उनकी पत्नी की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा था। आरोप है कि 3 सितंबर 2026 को सफाई कार्य के दौरान भी काम रुकवाया गया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। 19 सितंबर को ले-आउट के दौरान फिर विवाद पुलिस शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को इंजीनियर की मौजूदगी में भवन निर्माण के लिए ले-आउट का काम चल रहा था। इसी दौरान तीनों लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन सरकारी होने का उल्लेख शिकायत में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा गया है कि खसरा नंबर 6/1 शासकीय स्वामित्व की रिक्त भूमि है। राजस्व निरीक्षक और पटवारी की रिपोर्ट में भी संबंधित जमीन पर आरोपित परिवार के वैध अधिकार या कब्जे की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई है। सरपंच-सचिव की शिकायत पर 3 धाराओं में FIR ग्राम पंचायत के सचिव अंजनी कुमार यादव और सरपंच इंदरनिया बाई की लिखित शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। FIR में BNS की धारा 221, 296 और 351(3) लगाई गई हैं। इनमें लोक सेवक के काम में बाधा, अश्लील गाली-गलौज और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक कांति लाल वाणी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की है। FIR में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रीति मांझी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रीति मांझी को जुलाई 2025 में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सार्वजनिक रिपोर्टों में सामने आई थी। फिलहाल लालपुर में महतारी सदन निर्माण को लेकर दर्ज FIR के बाद पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज, शिकायत और घटनाक्रम की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *