![]()
पलवल सीआईए की टीम ने केएमपी एक्सप्रेस-वे पर डंपर चालक से लूटपाट करने वाले पांचों आरोपियों को मिंडकोला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार और लूटे गए 500 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। ये मिले आरोपी आरोपियों की पहचान अल्लिका गांव निवासी मोहित, नूंह जिले के घासेड़ा गांव निवासी मुसफ्फर, युसूफ, मोहम्मद और आरिफ के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहित के खिलाफ साल 2025 में कैंप थाना पलवल में जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज है। 20 सितंबर की रात दिया वारदात को अंजाम सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नूंह जिले के रेवासन गांव निवासी अरशद की शिकायत पर की गई। अरशद ने बताया था कि 20 सितंबर की आधी रात करीब 11 से 12 बजे के बीच केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खेड़ा खलीलपुर गांव के पास उनका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान एक सफेद वैगनआर कार में पांच युवक आए और उनसे जबरन 500 रुपये लूटकर भाग गए। इस शिकायत के आधार पर हथीन थाने में केस दर्ज किया गया था।
Source link
डंपर चालक से लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार:कार में सवार होकर आए लुटेरे, लूटे गए 500 रुपए किए बरामद, पूछताछ जारी
