![]()
पंजाब में पुलिसकर्मियों की निजी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्दी न पहनकर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। यह दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। इसे लेकर अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी पोस्ट शेयर किए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि बॉर्डर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) कार्यालय की ओर से अमृतसर देहात, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के SSP को पुलिस कर्मचारियों की निजी सुरक्षा, ड्यूटी पॉइंट और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। अधिकारियों को इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने के लिए कहा गया है। इसे लेकर एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल में जिसमें बताया जा रहा है कि IG कार्यालय से निर्देश मिले हैं कि पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान अपनी पुलिस पहचान सार्वजनिक रूप से जाहिर करने से बचना होगा। ऑडियो में किसी महिला की आवाज है, जो अपने आप को पुलिसवाला ही बता रही है। वह कह रही है कि अधिकारियों से सभी पुलिसवालों को निर्देश मिले हैं कि वर्दी, बेल्ट, पहचान चिन्ह, पुलिस उपकरण या ऐसा कोई सामान प्रदर्शित नहीं करना है, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके। कर्मचारियों को निजी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और आने-जाने की दिनचर्या में संभव बदलाव रखने को कहा गया है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो और इन वायरल दावों के सही होने की पुष्टि नहीं करता। यहां देखिए, राजा वड़िंग और मजीठिया की सोशल मीडिया पोस्ट… पढ़िए, वायरल ऑडियो में क्या कहा जा रहा पूरा ऑडियो यहां सुनिए वायरल पोस्टों में और क्या दावे किए जा रहे थानों-चौकियों के आसपास संदिग्धों पर नजर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कैंपों, थानों, चौकियों और न्यायिक स्थानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को देने और जरूरी कानूनी व सुरक्षा कार्रवाई करने को कहा गया है। रात के समय थानों, चौकियों और संवेदनशील पॉइंटों की चेकिंग के लिए गजटेड अधिकारियों और SHO को व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए संतरी ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सतर्कता की वास्तविक स्थिति जांचने को कहा गया है। नाके पर 360 डिग्री सुरक्षा के निर्देश, अकेले आने-जाने से बचें, बडी पेयर सिस्टम अपनाएं दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को नाके और चेकिंग पॉइंटों पर 360 डिग्री सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। सभी कर्मचारियों को एक ही जगह पर बैठने से बचने, एक हथियारबंद और सतर्क संतरी तैनात रखने व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जांच के दौरान पूरी सावधानी बरतने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के गैर-जरूरी इस्तेमाल और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की हिदायत दी गई है। कर्मचारियों को जहां तक संभव हो, अकेले आने-जाने से बचने और बडी पेयर सिस्टम के तहत आवाजाही करने को कहा गया है। संदिग्ध विदेशी संपर्क सामने आने पर उसकी गहन जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा गैंगस्टर और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में एजीटीएफ और नशा तस्करी से जुड़े मामलों में एएनटीएफ के साथ तुरंत सूचना शेयर करने और जरूरत के अनुसार इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में पुलिस अधिकारी क्या कह रहे वायरल पोस्टों के बारे में जानकारी लेने के लिए जब दैनिक भास्कर ने अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के एक SHO से बात की तो उन्होंने अपना नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि इस बारे में अभी तक उनके पास ऐसे कोई निर्देश नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों और ऑडियो के बारे में कहा कि इसकी जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी स्थिति साफ करेंगे।
Source link
