Headlines

कानपुर की सड़कों पर चला मेगा सफाई अभियान:120KM सड़कों की हुई सफाई,350 मीट्रिक टन कूड़ा उठा,425 सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा




कानपुर नगर निगम ने गुरुवार को शहरभर में प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। शहर के 25 प्रमुख मार्गों पर करीब 120 किमी सड़क की सफाई कर 350 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। इस अभियान में 425 सफाई कर्मियों के साथ 60 सफाई नायक, 25 स्वच्छता निरीक्षक और छह जोनल स्वच्छता अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अभियान में कूड़ा उठाने के लिए 60 रिक्शा ट्रॉली, 150 हाथ कूड़ा गाड़ियां, 25 टाटा-ऐस और 10 बाबकट लगाकर 350 मीट्रिक टन कूडा उठान हुआ। वहीं सड़क के डिवाइडरों की सफाई के लिए आठ रोड स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इन प्रमुख मार्गों पर हुई सफाई अभियान लाला लाजपत राय अस्पताल, गोल चौराहा, कोका कोला चौराहा, गुमटी नंबर-5, जरीब चौकी, अफीम कोठी, झकरकटी चौराहा, टाटमिल चौराहा, नया पुरवा, बाकरगंज, किदवई नगर, संजय वन, गौशाला चौराहा, साकेत नगर, दीप सिनेमा तिराहा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, नया पुल गोविंदनगर, फजलगंज, कबाड़ी मार्केट, मरियमपुर चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। जलभराव से सड़क खराब नहीं होगी नगर आयुक्त ने स्वरूप नगर थाने से सचिन तेंदुलकर चौराहे तक चल रहे सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता और निर्माण मानकों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि व्हाइट टॉपिंग रोड के निर्माण में पेवर मशीन से एक दिन में करीब 80 से 90 मीटर तक सड़क बनाई जा रही है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद जलभराव का सड़क पर असर नहीं पड़ेगा और सड़क करीब 20 से 25 साल तक खराब नहीं होगी। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए इसे निर्धारित समयसीमा 31 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *