Headlines

कानपुर कैंट में सरेशाम महिला की गोली मारकर हत्या:भाई को तमाचा मारने पर किया साली का मर्डर, दो साल से चल रहा था कोर्ट केस




कानपुर के कैंट में रविवार देर शाम बाइक सवार पांच युवकों ने महिला चांदनी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई को तमाचा मारने का बदला लेने पहुंचे देवर अपने भाभी का मर्डर करने पहुंचे थे, लेकिन बीच-बचाव में भाभी की छोटी बहन यानी साली को गोली मार दी। गोली मारने के बाद करने के बाद बाइक सवार पांचों हत्यारोपी मौके से भाग निकले। गोलीकांड के बाद परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल महिला को केपीएम हॉस्पिटल बिरहाना रोड लेकर पहुंचे, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैंट थाने की पुलिस अब हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। कैंट सत्तीचौरा निवासी सरोजनी निषाद का 2020 में कल्लूपुरवा गंगाघाट उन्नाव निवासी संतोष से शादी हुई थी। सरोजनी ने बताया कि पति और ससुरालियों की प्रताड़न के चलते दो साल पहले ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी, दंपति के बीच 2024 से कोर्ट केस चल रहा है। रविवार शाम 5 बजे सरोजनी का पति संतोष अपनी ससुराल पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सरोजनी ने संतोष के तमाचा मार दिया था। इस दौरान संतोष धमकी देता हुआ वहां से लौट गया। इसके दो घंटे बाद संतोष का भाई विनोद दो बाइकों से परिवार और नजदीकी 5 लोगों के साथ अपने भाई की ससुराल पहुंचा और तमंचा लहराते हुए बोला कि किसने मेरे भाई को तमंचा मारा। इस दौरान घर में मौजूद सरोजनी की बहन 30 साल की चांदनी आगे आ गई और गुंडों से भिड़ गई। इस दौरान संतोष ने तमंचे से सीने और पेट के बीच में सटाकर गोली मार दी और पांचों बाइक सवार वहां से भाग निकले। मर्डर की जानकारी मिलते ही कैंट थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मर्डर केस की जांच पड़ताल में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *