Headlines

रेलवे स्टेशन पर महिला का पर्स चुराते पकड़ाया युवक:भाई के साथ मिलकर की पिटाई; जीआरपी ने हिरासत में लिया




मंदसौर के दलोदा रेलवे स्टेशन पर महिला का पर्स चुराते युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। इसके बाद महिला और उसके भाई ने युवक की प्लेटफॉर्म पर ही पिटाई कर दी। घटना के दौरान स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी कपिल मीणा अपनी बहन कविता के साथ गुजरात के वापी जाने के लिए दलोदा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें दलोदा से डेमो ट्रेन से रतलाम जाना था, जहां से वे गुजरात के लिए अपनी आगे की यात्रा करते। इसी दौरान, स्टेशन पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने कविता के पर्स पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। महिला को जैसे ही पर्स चोरी करने की कोशिश का पता चला, उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। जीआरपी ने हिरासत में लिया
महिला ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके भाई कपिल ने भी युवक के साथ मारपीट की। प्लेटफार्म पर हंगामा होने पर आसपास मौजूद अन्य यात्री भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जावरा निवासी ललित पिता दीपक धोबी के रूप में हुई है। GRP अब आरोपी और फरियादी पक्ष को लेकर नीमच GRP थाने के लिए रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि फरियादी पक्ष की शिकायत के आधार पर नीमच GRP थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *