Headlines

कार की टक्कर से जिप सदस्य के भतीजे की मौत:रांची से लौट रहा था युवक, कामडारा में कार गलत दिशा में जाकर स्कूटी को मारी टक्कर




गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग के भतीजे संदीप डुंगडुंग (28) की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 10-11 बजे गाड़ा पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। संदीप रांची से अपने घर दलमादी लौट रहे थे। बसिया से खूंटी जा रही स्कोडा स्लाविया कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खोकर गलत दिशा में जाकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। परिजनों ने कार ड्राइवर की लापरवाही को हादसे की वजह बताया कामडारा पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और शव को कब्जे में लिया। संदीप की पत्नी मंजू लुगुन, चाची बसंती डुंगडुंग और अन्य परिजन थाना पहुंचे। थाना प्रभारी आशीष कुमार केशरी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भिजवाया। संदीप की अचानक मौत से गांव में शोक है। जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने बताया कि संदीप होनहार युवक था। परिजनों ने कार ड्राइवर की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *