Headlines

कार की टक्कर से नगरपालिका कर्मचारी चाचा-भतीजे की मौत:होटल से खाना लेने जाते समय तेज रफ्तार में रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम




चूरू जिले के तारानगर में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतक चाचा-भतीजा दोनों तारानगर नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। परिवार में 2 दिन पहले हुआ था बच्चे का जन्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तारानगर निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया था। परिवार के सभी लोग जच्चा-बच्चा के साथ अस्पताल में थे। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 10 बजे मुकेश का छोटा भाई संजय कुमार (38) उर्फ मिथुन निवासी वार्ड 20 और कालूराम (34) बाइक लेकर अस्पताल के पास स्थित एक होटल से खाना लेने जा रहे थे।
तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय और कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। टक्कर के बाद कार भी पलटी
रिपोर्ट में मुकेश ने बताया कि होटल दिल्ली दरबार से करीब 500 मीटर पहले तारानगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद कार भी पलट गई। कार की टक्कर की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी श्रवण कुमार, रामावतार सैनी सहित अन्य लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
दोनों बाइक सवार को तुरन्त सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर नगरपालिका चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा, माणकचंद सैनी, जमरदीन तेली, बाबू हुसैन व साबीर हुसैन सहित अनेक लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मुकेश कुमार की रिपोर्ट पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच एएसआई विजय सिंह को सौंपी गयी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *