Headlines

Manendragarh Car Fire | CAIT President Raghunath Poddar Vehicle Burnt


लिस आसपास के घरों और दुकानों के CCTV फुटेज खंगाल रही

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह खड़ी एक कार में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार व्यापारी संगठन CAIT के जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार की बताई जा रही है।

.

आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार में आग लगाई, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुबह 5 बजे पुरानी नगरपालिका तिराहे के पास घटना

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पुरानी नगरपालिका तिराहे के पास हुई। खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जल गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

यह मामला मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिला मुख्यालय के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति का पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *