![]()
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कालका और पिंजौर में हुए स्वच्छता कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए गए थे। सबसे पहले कालका कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद पिंजौर धारा मंडल और गुरुद्वारा के पास बनी बावड़ियों की सफाई की गई। सांसद कार्तिकेय शर्मा और विधायक शक्ति रानी शर्मा ने खुद सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर उठाई जिम्मेदारी : कार्तिकेय कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर स्वच्छता की यह जिम्मेदारी उठाई है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के जरिए स्वच्छता को सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी का आंदोलन बनाया है। इसी भावना को सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा हमारा है तो सफाई भी हम ही करेंगे। घर हमारा है तो साफ भी हम ही रखेंगे। जिस तरह हम अपने घर की स्वच्छता की जिम्मेदारी लेते हैं, उसी तरह अपनी गली, मोहल्ले, गांव, शहर और सार्वजनिक जगहों को साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। लोग अपनी जीवनैशली का हिस्सा बनाएं स्वच्छता सांसद ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को किसी अभियान या खास दिन तक सीमित न रखें। इसे अपनी दिनचर्या और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि साफ वातावरण स्वस्थ समाज का आधार है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भी सफाई के काम में मदद की। इस कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।” यह लोग रहे मौजूद इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा, जिला महामंत्री भवनदीप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, पार्षद संजीव कौशल, मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा, हरीश मंगा, रामपाल जांगड़ा और सतपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां देखें फोटो…
Source link
कालका में सांसद- विधायक ने की कोर्ट परिसर की सफाई:गुरुद्वारा के पास बावड़ियों को साफ किया, कार्तिकेय शर्मा बोले- स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी जरूरी
