Headlines

किडनैप कर युवक की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया:गुरदासपुर में हाथ-पैर काटकर लाश फेंकी; गांव की ही लड़की से लव मैरिज की थी




गुरदासपुर के बटाला में किडनैप कर 28 साल के युवक की हत्या कर दी गई। वह 7 दिन से गायब था, रात में उसकी लाश मिली। कातिलों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब छिड़क दिया, जिससे चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वे यहीं नहीं रुक, आरोपियों ने उसके हाथ और पैर भी काट दिए गए। परिजनों ने शव की पहचान केवल कपड़ों के आधार पर की। मृतक दीपक उर्फ दीपू गांव बोहड़ा वाल मिर्जा जान का रहने वाला था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को थाना किला लाल सिंह के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक की बहन के बयानों के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन, सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। परिजन ने कहा कि गांव मिर्जाजान के रहे वाले आरोपी जरमन ने गांव के किसी व्यक्ति के हाथ दीपक को बुलावा भेज अपने घर बुलाया था। दीपक यह बात कहर घर से निकला था। पहले धमकी नहीं मिली थी। इसके इसके बाद आरोपियों ने परिवार को कहा कि दीपक को सीआईए स्टाफ ने पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने के लिए 25 हजार लगेंगे। परिवार ने जरमन, गुरदीप, रणजीत, राकेश, रमेश और आर्यन पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी गांव मिर्जाजान के रहने वाले हैं और पुलिस ने इन्हीं 6 लोगों पर हत्या का मामला भी दर्ज किया है। मृतक के भतीजे ने बातें बताईं… SHO बोले- कपड़ों के आधार पर पहचान हुई SHO हरजिंदर सिंह (थाना किला लाल सिंह) ने कहा कि सैदपुर के सड़ पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसे सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान दीपक उर्फ दीपू निवासी मिर्जा जान के रूप में की है, जो 5 अगस्त से लापता था। मृतक की बहन के बयानों के आधार पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन और एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल प्रदर्शन स्थगित किया, हालांकि परिजनों का कहना है कि अगर सभी कातिलों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब के AAP मंत्री के 3 दोस्तों की मौत: लुधियाना में कार छप्पड़ में गिरते ही डूबी; बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला लुधियाना में AAP मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हैं। 5 लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा आ रहे थे। जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास गांव बसियां के पास रात 1:15 बजे उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *