Headlines

किन्नौर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर:प्रशासन अलर्ट, लिप्पा पेजर खड्ड में बाढ़, पुल और 13 परिवार खतरे में




हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। इस भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के लिप्पा पेजर खड्ड में बाढ़ आने से लिप्पा गांव को जोड़ने वाले पुल और खड्ड के किनारे स्थित 13 परिवारों के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। पेजर खड्ड में गुरुवार सुबह से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति का जायजा लेने के लिए एडीएम पूह लिप्पा पहुंचे हैं। डीसी ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जा सकती है। ‘पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर यातायात बाधित’ बारिश के कारण मलिंग नाला में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर यातायात बाधित हुआ है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पूह उपमंडल में रोपा वैली खड्ड का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है। ज्ञाबुंग पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश नेगी ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और जोखिम न उठाने की अपील की है। डीसी ने बताया कि प्रशासन पुल की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहा है। खतरे की जद में आए 13 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग को पुल पर जमा मलबे को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ‘डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर’ उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्ष भी इसी खड्ड में बाढ़ आने से काफी मलबा हटाया गया था। पेजर खड्ड के ट्रीटमेंट या चैनलाइजेशन के लिए एक डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जा रही है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इसका तकनीकी परीक्षण किया गया है और डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च होंगे। उधर, लिप्पा के ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से पुल और खतरे की जद में आए मकानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *