Headlines

किन्नौर में ‌BCC भंग करने पर भड़के मंत्री जगत नेगी:PCC पर खड़े किए सवाल, बोले-कांग्रेस को ‘जयचंद और स्लीपर सेल’ से नहीं चला सकते




हिमाचल के राजस्व मंत्री एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने हाईकमान के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) पर भी सवाल खड़े किए है। किन्नौर जिले में 3 ब्लॉक (कल्पा, निचार और पूह) कांग्रेस कमेटियां (‌BCC) भंग करने के फैसले पर नेगी ने गलत बताया। नेगी ने कहा कि तीनों ब्लॉक अपना काम कर रहे थे। इससे पहले नेगी हाईकमान द्वारा नियुक्त जिला अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। भंडारी की नियुक्ति के बाद से मंत्री के तेवर बदले हुए हैं। वहीं मंत्री ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) भंग करने के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन ‘जयचंदों और स्लीपर सेल’ से नहीं चल सकता। DCC में ‘असली किन्नौर कांग्रेस’ के एक भी व्यक्ति को जगह नहीं दी गई थी। बता दें कि जगत नेगी जिला अध्यक्ष भंडारी को बीजेपी का स्लीपर सेल बताते रहे हैं। पीसीसी ने कुछ दिन पहले भंग की कमेटियां गौरतलब है कि PCC ने कुछ दिन पहले DCC, कल्पा, निचार व पूह की BCC की कार्यकारिणियां भंग कर दी थीं। हालांकि जिला अध्यक्ष निगम भंडारी और तीनों ब्लॉक अध्यक्षों को पद पर बरकरार रखा गया है। BCC की कार्यकारिणियां भंग करने के फैसले को मंत्री ने गलत बताया है। निगम भंडारी की नियुक्ति के बाद से चल रहा विवाद नेगी निगम भंडारी को पार्टी हाईकमान द्वारा किन्नौर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से पार्टी में यह विवाद चल रहा है। राजस्व मंत्री एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह का निगम भंडारी के साथ छत्तीस का आंकड़ा है। इसलिए, जगत नेगी बार बार निगम भंडारी की नियुक्ति पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने भंडारी की नियुक्ति के बाद कई बार पार्टी हाईकमान पर भी सवाल खड़े किए है। इससे किन्नौर कांग्रेस में खुलकर मतभेद सामने आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *