Headlines

किशनगंज के 245 स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तैनात:चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने की तैयारी




किशनगंज में चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अनिकेत कुमार ने की। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए उन्होंने सभी समुदायों से चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और जुलूस के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ने यह भी कहा कि शांति बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के सभी जिम्मेदार लोगों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज ने बताया कि चेहल्लुम को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी पर्व के दौरान जिले के 245 स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, सदर सीओ राहुल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर आर.बी. रॉय तथा सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर पार्षद मनीष जालान, देवेन यादव, जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी, राजद नेता उस्मान गनी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, पार्षद प्रतिनिधि शफी, जमशेद आलम, अंजार आलम समेत विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *