Headlines

किशनगंज में कोर्ट परिसर से युवक का अपहरण:बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए, पिता की शिकायत पर FIR; 14 दिन से लापता




किशनगंज में एक युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगा है। गलगलिया के बेमुगुही वार्ड-12 निवासी होमा पासवान ने सदर थाना में अपने बेटे गुप्ता पासवान के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। होमा पासवान के अनुसार, उनकी बहू लखी देवी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए 12 सितंबर 2026 को परिवार को किशनगंज कोर्ट बुलाया था। परिवार के लोग कोर्ट पहुंचे थे। वहां बहू के भाई सोनू पासवान, उमेश पासवान और उनके 4-5 साथी मौजूद थे। जेरॉक्स दुकान के पास मारपीट का आरोप शिकायत के मुताबिक, कोर्ट के पास एक जेरॉक्स दुकान पर आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसी दौरान गुप्ता पासवान को कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से गुप्ता पासवान का कोई पता नहीं चला है। गलगलिया थाने से सदर थाना भेजा गया घटना के बाद परिवार ने पहले गलगलिया थाना में शिकायत दी थी। वहां से मामला किशनगंज सदर थाना क्षेत्र का होने के कारण शिकायत सदर थाना भेजी गई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *