Headlines

किशनगंज में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला:भाई ने पति पर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित




किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका की पहचान महरूमा (26) के रूप में हुई है, वो मूल रूप से किशनगंज शहर के पुराना खगड़ा वार्ड संख्या 20 की निवासी थी। मृतका के भाई माहिर हुसैन ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। माहिर हुसैन ने बताया कि महरूमा की शादी मार्च 2020 में कोचाधामन थाना क्षेत्र के पर्यालपुर, वार्ड संख्या 15, मजगामा पंचायत निवासी एहसान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई के अनुसार, दहेज विवाद को लेकर चार से पांच बार पंचायत भी हुई थी। पंचायत में समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग जारी रही। माहिर हुसैन ने दावा किया कि परिवार की ओर से एक बार 20 हजार रुपए भी दिए गए थे, फिर भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। पति का किसी और लड़की से चल रहा था अफेयर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले बताया था कि उसके पति का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध है। इस मुद्दे को लेकर भी स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई थी। मृतका अपने पीछे तीन छोटी बेटियों को छोड़ गई है, जिनकी उम्र लगभग 2, 3 और 4 वर्ष बताई जा रही है। माहिर हुसैन का आरोप है कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने दावा किया कि मृतका की गर्दन पर चोट के निशान हैं और गर्दन भी टूटी हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने पति और उसकी बहनों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। 2 साल से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सफी अहमद ने बताया बीते दो साल से किसी ना किसी बात को लेकर मृतिका के साथ पति का विवाद होता रहता था। अवैध संबंध और दहेज हो लेकर अक्सर लड़ाई होती थी। एक दो दफे पंचायती के माध्यम से भी पति और पत्नी के विवाद को सुलझाया गया था। जिसमें मृतिका के पति ने माफी भी मांगी थी। आज सुबह मृतिका के सुरूराल के ओर रहने वाले लोगों की ओर से सूचना मिली कि लड़की को मार दिया गया। जिसके बस परिजनों ने जाकर देखा तो लड़की मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जब सदर अस्पताल लेकर आया तो यहां डॉक्टर ने देखने के बाद लड़की को मृत घोषित बताया। वहीं उन्होंने मांग की है मामले की निष्पक्ष जांच की जाय और दोषी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिया जाय। इस मामले को लेकर कोचाधामन थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम किशनगंज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है, वहीं अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *