Headlines

किशनगंज में युवती से मारपीट पर कार्रवाई:SIT ने 3 आरोपियों को पकड़ा; दो एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार




किशनगंज के तुलसिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवती से मारपीट और दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित SIT ने तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई की। SIT ने मिनाज उर्फ सलमान को पूर्णिया एयरपोर्ट के पास और अफसर आलम उर्फ हती को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों कर्नाटक और गुजरात में रह रहे थे। इससे पहले मुख्य आरोपी शहजाद (21) को दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 24-25 सितंबर की रात वायरल हुआ था वीडियो तुलसिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का वीडियो 24-25 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर दिघलबैंक थाने में केस नंबर 246/26 दर्ज किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किशनगंज पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *