Headlines

CM सुक्खू बोले-प्रकाश चौधरी की हार लोगों की गलती:कहा-BJP ने हिमाचल के हितों की आवाज नहीं उठाई; कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन




हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बल्ह दौरे में विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ स्थानीय राजनीति भी जमकर गरमाई। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का नाम लेते हुए विधानसभा चुनाव में हुई हार का जिक्र किया और मंच से मौजूद लोगों से कहा कि पिछली बार लोगों से गलती हो गई। उन्होंने कहा कि अगर प्रकाश चौधरी चुनाव जीत गए होते तो आज मंत्री होते। मुख्यमंत्री ने लोगों से आगे ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बल्ह के मौजूदा भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल यह गिनते रहते हैं कि उनके पास कितने दांत हैं। राजनीति केवल कुर्सी हासिल करने की लड़ाई नहीं मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए सवाल किया कि दांत गिनने के लिए हैं या काटने के लिए। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी। सुक्खू ने कहा कि बल्ह कांग्रेस का पुराना मजबूत क्षेत्र रहा है और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद आत्ममंथन की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल कुर्सी हासिल करने की लड़ाई नहीं है, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए होनी चाहिए। केंद्र से प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठाया मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब हिमाचल के हक की बात केंद्र के सामने रखने की आती है तो उनकी आवाज कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने केंद्र से प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठाते हुए भाजपा नेताओं से हिमाचल के हितों के लिए दिल्ली में आवाज उठाने की बात कही। नेरचौक में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक सुविधा मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से तैयार अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर में लीनियर एक्सीलेटर, सीटी सिमुलेटर और 3टी एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पैट-सीटी केंद्र के भवन का शिलान्यास भी किया। यह भवन भंगरोटू मैदान में करीब पांच बीघा भूमि पर बनाया जाएगा। पैट-सीटी सुविधा शुरू होने से मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और लाहुल-स्पीति सहित मध्य हिमाचल के कैंसर मरीजों को जांच और उपचार के लिए शिमला या चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
नेरचौक में स्थापित 3टी एमआरआई मशीन से शरीर के आंतरिक अंगों और ऊतकों की अधिक स्पष्ट इमेजिंग संभव होगी। वहीं लीनियर एक्सीलेटर के जरिए रेडिएशन थेरेपी में कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करने में मदद मिलेगी। सीटी सिमुलेटर रेडिएशन उपचार की योजना तैयार करने में उपयोगी होगा। रथ पर सवार होकर पहुंचे सीएम इससे पहले मुख्यमंत्री ने कंसा चौक में 18 विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डडौर चौक से कंसा मैदान तक रथ पर सवार होकर पहुंचे।
बल्ह में मुख्यमंत्री का यह दौरा जहां स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सुविधाओं की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण रहा, वहीं उनके भाषण में प्रकाश चौधरी के पक्ष में किया गया राजनीतिक इशारा और भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी पर कसा गया तंज स्थानीय राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *