![]()
किशनगंज में एक शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। शहर के वार्ड संख्या-24 स्थित पानीटंकी वाजपेयी कॉलोनी में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक दीपक झा मंगलवार सुबह स्कूल गए थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य मायके में थे। शाम करीब 5 बजे जब झा घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के अंदर बरामदे की ग्रिल और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर गोदरेज अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। 50 ग्राम सोने के जेवरात, 300 ग्राम चांदी चोरी पीड़ित शिक्षक दीपक झा ने बताया कि चोर लगभग 50 ग्राम सोने के जेवरात, 300 ग्राम चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पड़ोसियों को सूचित किया और डायल-112 पर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पीड़ित शिक्षक ने सदर थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुष्टि की कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी पहलुओं पर भी जांच जारी है।
Source link
किशनगंज में शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी:घर लौटने पर हुई जानकारी; बोले-अलमारी तोड़कर निकाले जेवरात और नकदी
