![]()
बारां में किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत 9वें दिन बिगड़ गई है। किसानों की समस्याओं को लेकर अनशन कर रहे मीणा का शुगर लेवल कम होने से उन्हें उल्टियां हुईं। लगातार अनशन से उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। परिजन और ग्रामीण उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन मीणा अपनी 8 सूत्रीय मांगों पर अड़े हैं। उन्होंने कहा है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। गांव में जारी है अनशन
नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर को बारां में अनशन शुरू किया था। उनकी मांगों में डीएपी-यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, सही कीमत पर बिक्री, खाद के साथ अन्य सामान की टैगिंग बंद करना और बिजली-सिंचाई का समाधान शामिल है।
प्रशासन से बात नहीं बनने पर वे समर्थकों के साथ जयपुर पैदल मार्च पर निकले थे, जिसे 7 अक्टूबर को शिवदासपुरा टोल पर रोका गया था। अधिकारियों के भरोसे के बाद उन्होंने गांव लौटकर अनशन जारी रखा।
Source link
किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ी:शुगर लेवल गिरने से हुई उल्टियां, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन जारी
