![]()
पश्चिम मध्य रेलवे ने शारदीय नवरात्र मेले के लिए मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। यह सुविधा 11 से 22 अक्टूबर तक मिलेगी। इससे मां शारदा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और मुंबई, पुणे, सूरत, पटना जैसे शहरों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के दौरान भीड़ को संभालने के लिए लिया है। जबलपुर मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी 30 एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का हाल्ट मिलेगा। इससे यात्री आसानी से ट्रेन में चढ़ और उतर सकेंगे। मैहर स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख ट्रेनों में एलएलटी-गोरखपुर-एलएलटी एक्सप्रेस, एलएलटी-छपरा-एलएलटी एक्सप्रेस, चेन्नई-छपरा-चेन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस और वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को मिला ठहराव ठहराव पाने वाली ट्रेनों में एलटीटी-गोरखपुर (11055/11056), एलटीटी-छपरा (11059/11060), चेन्नई-छपरा गंगा कावेरी (12669/12670), वलसाड-मुजफ्फरपुर (19051/19052), कोल्हापुर-धनबाद (11045/11046), एलटीटी-रक्सौल (15267/15268), दुर्ग-नौतनवा (18201/18202), पुणे-गोरखपुर (11037/11038), पूर्णा-पटना (17609/17610), एलटीटी-अयोध्या कैंट (22103/22104), एलटीटी-रांची (18609/18610), बांद्रा-पटना (22971/22972), पुणे-बनारस (22131/22132), एलटीटी-गुवाहाटी (15647/15648) और सूरत-छपरा ताप्ती गंगा (19045/19046) एक्सप्रेस शामिल हैं।
Source link
नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को हाल्ट:5 मिनट का अस्थाई ठहराव, मुंबई, पुणे, सूरत और पटना जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
