![]()
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा कटैया चौक के पास NH-327ई किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीण बुधवार सुबह कटैया चौक पर सड़क किनारे अस्थाई दुकानें हटवा रहे हैं, ताकि आगे से रोड एक्सीडेंट जैसी घटना न हो। बताया जा रहा है कि मंदिर में 6 लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई और करीब 50 मीटर दूर एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि उसकी पत्नी और उसके दो बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया। सुरक्षा के लिहाज से तीनों को पास के ही एक दुकान में ले जाकर शटर गिराकर बंद कर दिया। भीड़ ने शटर तोड़ने की कोशिश की। वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पहले देखें, मौके से सामने आई 3 तस्वीरें… पुलिस ने वाहन किया जब्त मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-12 निवासी तिलाई दास (65), राजू दास (50), वार्ड संख्या-15 निवासी सुरेंद्र यादव (45), वार्ड-11 निवासी भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और वार्ड-13 निवासी कृष्ण मोहन साह के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में रामचंद्र यादव घायल हुए, जिनका इलाज अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इधर, मंगलवार देर रात DM सावन कुमार ने बताया, SDM को घटनास्थल पर जांच के निर्देश दिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Source link
कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 5 मौत:सुपौल में एक की हालत गंभीर, गुस्साए ग्रामीण सड़क किनारे की हटा रहे दुकानें
