Headlines

सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIR




सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम जमीन पर कब्जे के दौरान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट की घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम भिठना निवासी प्रेम कुमार अपने परिवार के साथ अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी रामजी कुमार और लाल सिंह ने जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। देखें, 2 तस्वीरें… आरोप है कि रामजी कुमार और लाल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेम कुमार और उनके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में राम कुमार, सीमा सिंह, पिंकी देवी, किरण देवी और प्रदीप समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी रेउसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सीमा सिंह और प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। घटना के संबंध में घायल पक्ष की ओर से रेउसा पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *