कुएं से मिला महिला की शव, जांच में जुटी पुलिस



जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु में एक महिला का शव कुएं में तैरता देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका महिला की पहचान सेरेंगहातु बड़का टोली निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव की 34 वर्षीय पुत्री अंजली शाहदेव के रूप में हुआ। वहीं मामले की जानकारी होने पर सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर एसआई दयानंद सरस्वती दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गए। वहीं उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला की मौत कुएं के गहरे पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रहा है। परंतु अन्य कारण का पता नहीं चला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के शिकायत पर नियम संगत कानूनी कारवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *