![]()
कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कुदरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घूमने या किसी काम से निकले थे दंपती घायल युवक की पहचान चैनपुर के मझुई गांव निवासी त्रिलोकी राम के बेटे सनी देओल के रूप में हुई है। उनकी पत्नी सुनीता डेरवा गांव निवासी स्वर्गीय शिवमंगल राम की बेटी हैं। सुनीता की मां ने बताया कि दोनों घूमने या किसी काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने या बाइक के असंतुलित होने की वजह से हादसा होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को सीएचसी कुदरा पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
Source link
कुदरा में सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल:दोनों की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
