Headlines

कुपोषित बच्चों को बांटे दूध दलिया के पैकेट



भिंड| जैन युवा महासभा महिला शाखा ने मंगलवार को जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कुपोषित बच्चों के बीच दूध-दलिया के पैकेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिला अस्पताल के डॉ. हिमांशु बंसल ने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सेवा कार्यक्रम की मरीजों और उनके परिजनों ने सराहना की। इस अवसर पर रानी जैन, गौरव यादव, लक्ष्मी यादव, सोनल जैन, प्रांशु जैन, बबलू सिंधी, कृतिका जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *