![]()
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने दूसरे दिन वापसी की और 202 गेंदों पर शतक पूरा किया। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 69 और साई सुदर्शन ने 57 रन बनाए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल 14 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया-ए की टीम पहली पारी में 334 रन पर ऑलआउट हो गई। कुमार कुशाग्र और तनुष की साझेदारी कुमार कुशाग्र ने भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छठे विकेट के लिए तनुष कोटियान के साथ 266 गेंदों पर 138 रन की साझेदारी की। तनुष कोटियान ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उसे शतक में नहीं बदल सके। उन्होंने एक छक्का और 4 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक लगाया भारत की पहली पारी में ओपनर साई सुदर्शन ने 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। अमन मोखाड़े 6 रन बनाकर आउट हुए। शेख रसीद का बल्ला भी नहीं चला। वह 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने निराश किया। वह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन पहली पारी में सिर्फ 3 रन बना सके। खबर लिखे जाने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 310 रन बना लिए थे। 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं। रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।
Source link
कुमार कुशाग्र का ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शतक:रिटायर्ड हर्ट से वापसी के बाद सेंचुरी पूरी की, तनुष की फिफ्टी; पडिक्कल 3 रन पर आउट
