कुरुक्षेत्र में नहर से मिला बुजुर्ग का अर्धनग्न शव:बायां हाथ कलाई से कटा, दूसरे पर बुरी नजर वाले और ओम का टैटू गुदा




कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा के अरनैचा गांव के पास नहर से बुजुर्ग व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिला। शव 4-5 दिन पुराना था। काफी समय तक पानी में पड़े रहने के कारण शव गल-सड़ चुका था और उससे तेज बदबू आ रही थी। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ युवक सुबह अपने खेतों की तरफ टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर के किनारे फंसे एक शव पर पड़ी। शव को देखकर उन्होंने गांव के सरपंच और गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। सूचना पर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस बुलाया। बायां हाथ कलाई से कटा गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि इस बुजुर्ग की उम्र करीब 70 साल लग रही है। इसके सिर और दाढ़ी के बाल काफी लंबे हैं। इसने आसमानी कलर की कमीज पहन रखी थी। उसका बायां हाथ कलाई से कटा हुआ मिला। हाथ पहले से कटा हुआ था। ताजा चोट का कोई निशान नहीं मिला। हाथ पर गूदे टैटू बुजुर्ग के दूसरे हाथ पर बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला और ॐ का टैटू बना हुआ है। कटे हुए हाथ पर मंगल दास भगत का टैटू गुदा हुआ है। हाथ में रबड़ का छल्ला भी पहना हुआ है। पानी में पड़ा होने के कारण उसकी त्वचा खराब हो चुकी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस कर रही जांच गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें ग्रामीणों से नहर में शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश में जुट गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *