Headlines

कुरुक्षेत्र में पति को जलाने की साजिश में पत्नी-प्रेमी दोषी:7-7 साल कैद; हाथ बांधकर पेट्रोल छिड़ककर लगाई थी आग, पहले नींद की गोलियां दीं




“पति को रास्ते से हटाने की साजिश में सिर्फ शक और बयान ही नहीं, बल्कि 590 फोन कॉल, DNA रिपोर्ट और खुद पति की गवाही सामने आई। इन सबूतों से पत्नी और उसके प्रेमी के बीच संबंध की पोल खुल गई। हालांकि पति को अपनी पत्नी पर शक पहले से था, लेकिन आग से झुलसते हुए पति ने दोनों को साथ देख लिया”। अब कुरुक्षेत्र की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने करीब 7 साल बाद पत्नी और उसके पड़ोस में रहने वाले प्रेमी को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की कठोर कैद और 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 26/27 मई 2019 की रात का है। नींद की गोलियां खिलाकर किया बेसुध पिहोवा के गुमथला गढ़ू गांव का बुधराज घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। उसे पहले खाने में नींद की गोलियां दी गईं। उसके सो जाने के बाद हाथ चारपाई से बांध दिए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग लगने के बाद बुधराज की आंख खुल गई। उसने अदालत में बताया कि उसकी पत्नी सीना और श्याम लाल चारपाई के पास खड़े थे। उसके हाथ-पांव तांबे के तार से बंधे थे। FSL टीम ने जुटाए सभी तथ्य सुबह करीब 6 बजे पुलिस चौकी गुमथला गढ़ू को घटना का पता चला और पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम (FSL) टीम ने जांच के दौरान तांबे के तार के तीन टुकड़े, माचिस, अधजली तीलियां, जली प्लास्टिक की बोतल, राख और जले कपड़े बरामद किए। हालांकि परिवार ने बुधराज को गंभीर हालत में पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। बुधराज के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लगातार फोन पर हुई बात पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों की जांच की। साइबर सेल और टेलीकॉम कंपनियों से मिले रिकॉर्ड में सामने आया कि 17 जनवरी से 29 मई 2019 के बीच दोनों के बीच 590 कॉल और 10 SMS हुए थे। यानी घटना से पहले दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। DNA रिपोर्ट ने की दोनों के संबंध की पुष्टि श्याम लाल की परचून की दुकान सीना के घर के पास थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे। FSL की रिपोर्ट भी अदालत में रखी गई। सीना के कपड़ों से मिले सीमन का DNA श्याम लाल से मैच हुआ। अदालत ने इसे दोनों के बीच शारीरिक संबंध का वैज्ञानिक सबूत माना। पति को देती थी नींद की गोलियां पुलिस के मुताबिक, श्याम लाल नींद की गोलियां सीना को देता था और सीना उन्हें पति के खाने में मिला देती थी। बुधराज के सो जाने के बाद दोनों मिलते थे। कुछ समय बाद बुधराज को अपनी पत्नी और पड़ोसी श्याम लाल के संबंधों का पता चल गया। दोनों को डर था कि बुधराज उनके बीच रुकावट बनेगा। इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 26 मई को लगाई बुधराज को आग 26 मई 2019 की रात बुधराज को खाने में नींद की गोलियां दी गईं। इसके बाद वह आंगन में सो गया। रात करीब 3 बजे दोनों ने उसके हाथ चारपाई से बांधे गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इससे पहले दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए थे। सीना पर परिवार को हुआ शक घटना के बाद पुलिस ने सीना से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। परिवार को भी उस पर शक हुआ, क्योंकि पति के गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद वह उसका हाल पूछने अस्पताल नहीं गई। इसके बाद पुलिस ने सीना से सख्ती से पूछताछ की। जांच में उसकी और श्याम लाल की भूमिका सामने आई। फैसला आने से पहले बुधराज की मौत पुलिस ने थाना पिहोवा में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। मामले की सुनवाई के दौरान बुधराज की गवाही अहम रही। हालांकि फैसले से कुछ महीने पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद अदालत ने उसकी गवाही और बाकी सबूतों के आधार पर मामले की सुनवाई पूरी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *