![]()
लुधियाना के मॉडल टाउन थाना इलाक़े में लाल कोठी के पास एक 74 वर्षीय बुजुर्ग से लूट की वारदात सामने आई है। बुजुर्ग अपने एक दोस्त से मिलकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने बुजुर्ग की स्कूटी में लात मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। जब बुजुर्ग ने उन्हें ध्यान से गाड़ी चलाने को कहा तो बदमाशों ने उन पर दातर से हमला कर उनकी पीठ पर वार किया। इसके बाद आरोपी उनकी करीब 8 महीने पुरानी एक्टिवा छीन कर मौके से फरार हो गए। मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लाल कोठी मॉडल टाउन के पास हुई वारदात थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बताया यह वारदात 16 सितंबर को लाल कोठी मॉडल टाउन के पास हुई। 19 सितंबर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है इस केस की जांच की जिम्मेदारी हवलदार हरदियाल सिंह को सौंपी गई है।
Source link
लुधियाना में 74 साल के बुजुर्ग से एक्टिवा लूटी:बाइक सवार 3 बदमाशों ने लात मारकर गिराया; टोकने पर दातर से हमला किया
