Headlines

कुशीनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छठीहार कार्यक्रम संपन्न:कई स्थानों पर आयोजन हुआ, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए




कुशीनगर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम का बुधवार को छठीहार के साथ समापन हो गया। इस मौके पर शाम को विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की स्थापित प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया और दीप जलाए गए। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। आवास विकास कॉलोनी में हुआ विशेष पूजन पडरौना नगर की आवास विकास कॉलोनी, श्रीश्याम मंदिर, सुबास चौक और छावनी समेत कई स्थानों पर छठीहार का आयोजन किया गया। शाम होते ही विधि-विधान से पूजन शुरू हुआ। आवास विकास कॉलोनी में गायत्री मंदिर के पुजारियों ने पूजन कराया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूजन के बाद आयोजित भंडारे में महिला और पुरुष श्रद्धालु कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। आयोजन समिति के मनोज पाण्डेय, अनिल पांडेय, सुनील पाण्डेय और मानवेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने व्यवस्था संभाली।
श्रीश्याम मंदिर में मारवाड़ी समाज ने किया आयोजन नगर के श्रीश्याम मंदिर में मारवाड़ी समाज के लोगों की मौजूदगी में छठीहार पूजन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कई जगहों पर हुआ मूर्ति विसर्जन पडरौना नगर के अन्य मोहल्लों में भी छठीहार पूजन को लेकर उत्साह रहा। इसी के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का समापन हो गया। विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन भी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *