Headlines

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत पर बड़ी क्रेन गिरी:10-15 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू टीमें लोगों को निकालने में जुटी




गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत पर अचानक एक बड़ी क्रेन गिर गई। क्रेन गिरने से नीचे काम कर रहे करीब 10 से 15 मजदूर मलबे और क्रेन के भारी हिस्सों के नीचे दब गए। मलबा हटाने के लिए एक और क्रेन बुलाई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात है। गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *