Headlines

केरसई में खाद्य प्रतिष्ठानों व मध्याह्न भोजन की जांच




आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच एवं निगरानी तेज कर दी है। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (ग्रामीण) डॉ. अनिकेत द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को केरसई प्रखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रख-रखाव, पैकेजिंग एवं लेवलिंग के साथ-साथ लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की जांच की गई। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय, केरसई में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (पीएम पोषण) का भी औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव का जायजा लिया गया। विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *