![]()
कैथल के गांव चुहड़ माजरा के करीब 24 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी की कनाडा में हार्ट फेल होने से मौत हो गई। युवक 12वीं पास करने के बाद करीब छह साल पहले कनाडा में स्टडी बेस पर गया था और तब से वहीं पर अपने सगे भाई के पास रह रहा था। कुछ दिन पहले अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे तेज बुखार हो गया। साथ में रह रहा उसका बड़ा भाई साहिल उसे एक स्थानीय अस्पताल में लेकर गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने करीब 17 लाख रुपए लगाकर उसे विदेश भेजा था। 2020 में कनाडा गया गांव चुहड़ माजरा निवासी मृतक युवक राकेश कुमार के चाचा कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका भतीजा राकेश 2020 में कनाडा पढ़ाई करने के लिए गया था। उसे विदेश भेजने के लिए परिवार ने करीब 17 लाख रुपए खर्च किए थे। परिवार को उम्मीद थी कि राकेश वहां पर अपना भविष्य संवार लेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा, लेकिन राकेश की मौत से परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया। पंजाब की टीम में खेलता था राकेश उन्होंने बताया कि राकेश पंजाब की टीम में वॉलीबॉल खेलता था। वह हरियाणा का अकेला खिलाड़ी था, जो पंजाब की टीम में खेलता था। स्कूल टाइम के समय से ही वह टीम के साथ जुड़ा हुआ था। उसके कई बार पंजाब में खेलते हुए राज्य स्तरीय मैच जीते। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पिता चार एकड़ के जमींदार कृष्ण लाल ने बताया कि राकेश के परिवार में उसके माता पिता के अलावा दूसरा भाई साहिल है। वह भी इस समय कनाडा में रहता है। दोनों भाई कनाडा में पीआर ले चुके थे। उन्होंने बताया कि राकेश के पिता रामकुमार चार एकड़ के जमींदार हैं। गांव में ही अपनी जमीन पर खेती करते हैं। माता सुदेश रानी हाउसवाइफ हैं। कनाडा में करवाया संस्कार चाचा ने बताया कि राकेश कुमार का उसके भाई साहिल ने वहीं पर अंतिम संस्कार करवा दिया है। गांव में रोजाना लोग राकेश के परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। राकेश की मौत के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल है।
Source link
कैथल के युवक का कनाडा में हार्ट फेल, मौत:17 लाख रुपए लगाकर विदेश भेजा, पिता चार एकड़ के जमींदार
