Headlines

कैथल में चंडीगढ़ सीटीयू बस ने युवक को टक्कर मारी:15 फीट दूर जा गिरा, सिर फटने से मौत, सवारियों सहित अस्पताल पहुंचा ड्राइवर




कैथल में हिसार से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ सीटीयू की रोडवेज की सवारियों से भरी बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 15 फीट दूर जा गिरा। इस हादसे में युवक का सिर फट गया। बस का ड्राइवर उस युवक को बस में सवारियों समेत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे हुआ, जब युवक गुलमोहर सिटी के पास पहुंचा था। बस चंडीगढ़ से सिरसा जा रही थी। गांव सेगा का रहने वाला मृतक युवक की पहचान गांव सेगा के रहने वाले जयदेव के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई जसविंद्र ने बताया कि जसवीर गुलमोहर सिटी में सफाई कर्मचारी का काम करता है। वह सुबह करीब सवा 7 बजे गुलमोहर सिटी के पास अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही वह सिटी के पास पहुंचा तो इसी दौरान तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। बस में ही घायल को अस्पताल लेकर पहुंचा ड्राइवर हादसे के बाद बस ड्राइवर ने बस नहीं रोकी, बल्कि घायल जयदेव को बस में ही बैठाकर कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय बस की रफ्तार करीब 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि बस की वास्तविक रफ्तार और हादसे के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि जसवीर की अभी शादी नहीं हुई थी। नागरिक अस्पताल के डॉ. आकाश सोलंकी ने बताया कि सुबह उनके पास बस ड्राइवर मरीज को लेकर आया था। उसकी उपचार शुरू कर दिया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *