![]()
कैथल के पूंडरी व बाता में दुकानों में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए तेज गति में बाइक भगाने पर आरोपी की बाइक फिसल गई और बाइक से गिरकर आरोपी का पैर टूट गया। उसके खिलाफ चोरी के करीब 11 मामले दर्ज है। पूंडरी में एक ही रात में 9 दुकानों तथा बाता में एक ही रात में 5 दुकानों में सेंधमारी की थी। आरोपी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया है। बिना नम्बर की बाइक पर था आरोपी सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की सीआईए कलायत के एचसी विनोद कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्री गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों में शामिल एक टोहाना निवासी आरोपी तितरम क्षेत्र में एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा तितरम क्षेत्र में उसकी खोजबीन शुरू की गई। बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को तितरम से शेरूखेड़ी रोड़ पर दिखाई दिया। बैलेंस बिगड़ने से बाइक फिसली पुलिस टीम को देखकर उसने अपनी बाइक तेज गति से भगा ली। तेज गति कारण खड्डे में बेलेंस बिगड़ने कारण बाइक फिसल गई तथा बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा उसे तुरंत काबू कर लिया गया। जांच दौरान बाइक से गिरकर युवक को चोटे लगी मिली। जो युवक का बायां पैर भी टूटा हुआ मिला। युवक की पहचान टोहाना निवासी रवि के रूप में हुई। उक्त आरोपी रवि 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डा के पास स्थित 5 दुकानों में चोरी मामले में तथा 28 जुलाई की रात पूंडरी स्थित 9 दुकानो में चोरी का वारदातो में वांछित था। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। उक्त चोर गिरोह के 2 सदस्यों को कैथल पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रवि पर पहले भी चोरी के करीब 11 मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कैथल में चोरी के 11 मामलों में वांछित आरोपी पकड़ा:पुलिस ने पीछा किया तो बाइक भगाई, फिसल कर गिरने से पैर टूटा
