राजनांदगांव में प्रॉपर्टी और उधारी के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। दोनों के बीच उधार के पैसों को लेकर विवाद था। आरोपी ने दोस्त को फोन कर अपने किराए के मकान पर बुलाया। यहां पुराने लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपी ने डंड
.
वारदात के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटकर कमरे में रख दिया और बाहर से ताला लगाकर भाग गया। वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था, लेकिन मौका नहीं मिल पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खोलने की कोशिश की।
आरोपी ने पुलिस को रोकते हुए कहा कि कमरे में कुछ नहीं है। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है।
पहले देखिए तस्वीरें…

शहर के दीनदयाल कॉलोनी में हत्या की वारदात हुई।

आरोपी के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।
अब जानिए पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, मोतीपुर रामनगर का रहने वाला अर्जुन वाधवानी (30) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बुधवार (2 सितंबर) की रात अर्जुन के दोस्त सुनील वर्मा (30) ने फोन कर उसे अपने किराए के मकान पर बुलाया था।
दोनों के बीच पिछले कुछ समय से पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अर्जुन ने सुनील की बाइक अपने पास रख ली थी। इसी बाइक को लेकर भी दोनों के बीच विवाद था।
कमरे में दोनों के बीच पैसों के लेनदेन की बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने डंडे से अर्जुन पर हमला कर दिया। हमले में अर्जुन के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

मृतक अर्जुन वाधवानी (30)
हत्या के बाद शव को बेडशीट में लपेटा
वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और शव को छिपाने की कोशिश की। उसने अर्जुन के शव को एक बेडशीट में लपेटा और बाहर से कमरे का ताला बंद कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह शव छिपाने की कोशिश में जुटा हुआ था। लेकिन इसी बीच पुलिस को भनक लग गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान बाहर से बंद था। जब पुलिस ने ताला खोलने की कोशिश की तो सुनील ने इसका विरोध किया। उसने पुलिस से कहा कमरे में कुछ नहीं है।
लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वहां अर्जुन की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
FSL और डॉग स्क्वाड ने जुटाए सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के निशान, फिंगरप्रिंट समेत अन्य जरूरी सबूत जुटाए हैं। इसके अलावा क्राइम और साइबर टीम भी जांच में जुटी है।

ASP ने बताया- विवाद के बाद हत्या की आशंका
राजनांदगांव के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक और संदेही वर्मा के बीच उधारी, प्रॉपर्टी डीलिंग और बाइक को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
………………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
मंदिर-हसौद से लापता युवक की हत्या…पार्षद समेत 3 दोस्त गिरफ्तार:पानी के विवाद में हाथ-मुक्कों से मारा, मौत, फिर सबूत मिटाने रेत में गाड़ दिया शव

लापता युवक की हत्या के मामले में निर्दलीय पार्षद और उसके दो दोस्त गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद में 22 मई से लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में महासमुंद पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पानी के विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
