Headlines

कैथल में बाबा राजपुरी डेरे में बनेगी कमेटी:वही संभालेगी पूरी व्यवस्था, आज होगा निर्णय




कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में साधु शिवशंकर पुरी की हत्या के बाद डेरे की व्यवस्था संभालने के लिए अब कमेटी बनाई जाएगी। यही कमेटी निर्णय करेगी कि डेरे में महंत की गद्दी पर किसी सभ्य साधु को बैठाया जाएगा या फिर खुद गांव के 36 बिरादरी के लोग व्यवस्था संभालेंगे। आज भी इसे लेकर गांव में पंचायत होगी। हालांकि शुक्रवार को हुई पंचायत में गांव के मौजिज लोगों के नाम लिखे गए कि कमेटी में कौन कौन होगी, लेकिन यह फाइनल नहीं हो सका कि कमेटी 11 सदस्यीय, 21 सदस्यीय या फिर 31 सदस्यीय बनाई जाए। ऐसे में आज ग्रामीण नामों की घोषणा भी कर सकते हैं। ग्रामीण कर रहे पशुओं की देखभाल, श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था बता दें कि डेरे में करीब 130 से अधिक दुधारू पशुओं की देखरेख फिलहाल पंचायती तौर पर मजदूर लगाकर की जा रही है। इसके अलावा पूजा पाठ करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान और लंगर का भी गांव के लोगों की ओर से प्रबंध करवाया जा रहा है। अब ग्रामीणों ने शनिवार को सभी लोगों को एकत्रित करने का फैसला लिया है। इसके लिए गांव में मुनादी कराई कराई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण पंचायत में पहुंच सकें और डेरे के भविष्य के संचालन पर सामूहिक निर्णय लिया जा सके। कमेटी का गठन जरूरी ग्रामीण कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, सुभाष और जसविंद्र का कहना है कि जमीन, पशुओं और श्रद्धालुओं से मिलने वाले दान वाले डेरे की व्यवस्था पारदर्शी तरीके से चलाने के लिए कमेटी का गठन जरूरी है। आय-व्यय का रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है। चार अस्थाई मजदूर लगाए हत्या के आरोपी महंत दूजपुरी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने डेरे के दुधारू पशुओं की देखरेख के लिए अस्थाई तौर पर 4 कर्मचारी रखे हैं। बुधवार को साधु शिवशंकर पुरी की हत्या के मामले में पूर्व महंत दूजपुरी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को मृतक साधु को डेरे की जमीन में सनातनी रीति-रिवाज से समाधि दी गई थी। ग्रामीणों द्वारा आज कमेटी की घोषणा की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *