![]()
कैथल में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक समोसे की रेहड़ी पर समोसे तल रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में विधायक ये भी कह रहे हैं कि समोसे बेचने में काफी फायदा है मेरी भी रेहड़ी लगवा दो। गांव फरल का वीडियो बता दें कि विधायक का यह वीडियो गांव फरल का है, जब विधायक गांव में पहुंचे थे और बलबीर सैनी की समोसे की रेहड़ी पर रुक गए। इस दौरान विधायक ने खुद समोसे तलने वाली छलनी उठाई और गर्म तेल की कड़ाही में समोसे डालकर उनको तलने लगे। इस दौरान विधायक लोगों के साथ ठहाके लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। कहा- सेहत का ख्याल रखें विधायक ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी भी रेहड़ी लगाओ। इस काम में तो काफी मुनाफा है। उन्होंने समोसे विक्रेता को कहा कि समोसे का रेट भले ही एक रुपया और बढ़ा दो, लेकिन लोगों की सेहत का ख्याल जरूर रखना है। साफ ऑयल का प्रयोग करना है। काम छोटा या बड़ा नहीं गांव फरल में बलबीर सैनी की रेहड़ी पर समोसे तलते हुए विधायक ने कहा कि काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। काम करने का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलबीर सैनी रोजाना तीन हजार रुपए के समोसे बेचते हैं। उन्होंने इसी बल पर दो एकड़ जमीन भी खरीद ली है। वे केवल पांच रुपए का एक समोसा बेच रहे हैं, लेकिन स्वरोजगार के बल पर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लोकल सामान खाने की अपील उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी खाने का सामान लेना है तो लोकल व्यक्ति से लेकर खाओ। इससे उनको रोजगार मिलेगा। साथ ही यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को हाथ पैर सलामत हैं, वह रोजगार के लिए किसी का मोहताज नहीं होता। स्वरोजगार शुरू करके हम खुद तो कमाई कर ही सकते हैं, साथ में दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।
Source link
कैथल में भाजपा विधायक ने तले समोसे:वीडियो वायरल, MLA जांबा बोले-मेरी भी रेहड़ी लगाओ, काफी मुनाफा है
